ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता अबुल फ़ज़्ल उमूमी ने बताया कि फ़ोर्दू परमाणु प्रतिष्ठान में 1044 सेन्ट्रीफ़्यूज मशीनों की चैन साढ़े 4 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धित कर रही है।
उन्होंने कहा कि ईरानी वैज्ञानिक आईआर-6,8 और 9 सहित समस्त नये सेन्ट्री फ़्यूज मशीनों पर शोध काम भी अंजाम दे रहे हैं।
अबुल फ़ज़्ल उमूमी ने बताया कि ईरानी संसद के सदस्यों के एक गुट ने हाल ही में फ़ोर्दू और नतन्ज़ के परमाणु प्रतिष्ठानों का दौरा भी किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संसदीय आयोग के प्रवक्ता ने नतन्ज़ की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना का परमाणु गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और नतन्ज़ की सारी परमाणु गतिविधियां सामन्य रूप से जारी हैं।
ज्ञात रहे कि केन्द्रीय ईरान में स्थित नतन्ज़ के परमाणु प्रतिष्ठान के शेड में 2 जुलाई को आग लग गयी थी किन्तु कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ था।